Trade setup: कल 15 फरवरी को बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में आई अच्छी खरीदारी के दम पर निफ्टी इस साल 24 जनवरी के बाद पहली बार 18000 के अपने मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। एफएमसीजी को छोड़कर कल लगभग सभी अहम सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 243 अंकों की बढ़त के साथ 61275 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 86 अंकों की तेजी लेकर 18016 के स्तर पर बंद हुआ था। कल इसने डेली चार्ट पर एक और बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। कल के कारोबार में निफ्टी डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन के साथ ही 17960 पर स्थित 50 DEMA (days exponential moving average) के ऊपर बंद हुआ था।
