Get App

Trade Spotlight: बायोकॉन, बंधन बैंक और बोरोसिल रिन्यूएबल्स में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

Trade Spotlight: निफ्टी 500 इंडेक्स में तेजी दिखाने वाले शेयरों में बायोकॉन, बंधन बैंक और बोरोसिल रिन्यूएबल्स शामिल थे। बायोकॉन में डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला था। ये स्टॉक सितंबर 2023 के पिछले स्विंग हाई से ऊपर बंद हुआ था। स्टॉक 6 फीसदी उछलकर 282.35 रुपये पर पहुंच गया, जो 2 दिसंबर, 2022 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। डेली चार्ट पर इसने मजबूत तेजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2024 पर 11:21 AM
Trade Spotlight: बायोकॉन, बंधन बैंक और बोरोसिल रिन्यूएबल्स में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?
Trade Spotlight : बायोकॉन में डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला था। ये स्टॉक सितंबर 2023 के पिछले स्विंग हाई से ऊपर बंद हुआ था

Trade Spotlight : टेक्निकल और ऑप्शन के नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए 21,500 का जोन काफी अहम दिख रहा है। निफ्टी के लिए इस लेवल पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 21,600-21,700 के लेवल पर रजिस्टेंस दिख रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी इस सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब नहीं रहता है तो फिर नीचे की तरफ ये 21,400-21,300 की तरफ जा सकता है।

3 जनवरी को, बेंचमार्क सूचकांकों में एक और कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 536 अंक गिरकर 71,357 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 149 अंक गिरकर 21,517 पर बंद हुआ था। जबकि छोटे-मझोले शेयरों में मिला-जुला रुझान देखने को मिला था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुआ था।

निफ्टी 500 इंडेक्स में तेजी दिखाने वाले शेयरों में बायोकॉन, बंधन बैंक और बोरोसिल रिन्यूएबल्स शामिल थे। बायोकॉन में डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला था। ये स्टॉक सितंबर 2023 के पिछले स्विंग हाई से ऊपर बंद हुआ था। स्टॉक 6 फीसदी उछलकर 282.35 रुपये पर पहुंच गया, जो 2 दिसंबर, 2022 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। डेली चार्ट पर इसने मजबूत तेजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

हाल के दिनों में कंसोलीडेशन के बाद बंधन बैंक में भी तेजी आई और यह सितंबर के हाई के काफी करीब पहुंच गया है। स्टॉक कल 4.8 फीसदी उछलकर 253.90 रुपये पर पहुंच गया था जो 16 जून, 2023 के बाद का इसका उच्चतम समापन स्तर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें