Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट : बीएसई, रेडिको खेतान और टाटा पावर में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

Trade Spotlight : बीएसई में कल सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली थी। कल यह लगातार तीन दिनों की तेजी जारी रखते हुए 8 फीसदी की तेजी दर्ज करते हुए 2,349 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक ने डैली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। हालिया गिरावट में, स्टॉक को 20-डे ईएमए पर अच्छा सपोर्ट मिला है और यह सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर दिख रहा है, जो एक अच्छा संकेत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2023 पर 11:19 AM
ट्रेड स्पॉटलाइट : बीएसई, रेडिको खेतान और टाटा पावर में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?
Trade Spotlight : टाटा पावर कंपनी ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, और 5 फीसदी बढ़कर 270.80 रुपये पर पहुंच गया है, जो 13 अप्रैल, 2022 के बाद का उच्चतम समापन स्तर है

Trade Spotlight : अंत में निफ्टी अपने तीसरे प्रयास में 19,850-19,875 से आगे बढ़ने में सफल हुआ और 28 नवंबर को 19,900 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी इस जोन से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 20,000-20,200 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। जबकि 19,800-19,700 पर इसको तत्काल सपोर्ट है। इसके बाद अगला बड़ा सपोर्ट 19,600-19,500 पर है। कल 28 नवंबर को जिन शेयरों में अच्छी खरीददारी रही उनमें बीएसई, रेडिको खेतान और टाटा पावर कंपनी शामिल हैं।

बीएसई में कल सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली थी। कल यह लगातार तीन दिनों की तेजी जारी रखते हुए 8 फीसदी की तेजी दर्ज करते हुए 2,349 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक ने डैली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। हालिया गिरावट में, स्टॉक को 20-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) पर अच्छा सपोर्ट मिला है और यह सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर दिख रहा है, जो एक अच्छा संकेत है।

एनएसई पर रेडिको खेतान हॉरीजेंटल रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को तोड़ने के बाद 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,479.75 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। इसने डेली स्केल पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा।

टाटा पावर कंपनी ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, और 5 फीसदी बढ़कर 270.80 रुपये पर पहुंच गया है, जो 13 अप्रैल, 2022 के बाद का उच्चतम समापन स्तर है। स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें