Trade Spotlight : सिप्ला, भारत फोर्ज और रेडिंगटन इंडिया में अब क्या हो ट्रेंडिंग रणनीति?

Trade Spotlight : 5 फरवरी को निफ्टी 82 अंक गिरकर 21,772 पर बंद हुआ था और बीएसई सेंसेक्स 354 अंक गिरकर 71,731 पर था। वहीं, ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुझान देखने को मिला था। निफ्टी 500 लीग में मजबूत प्रदर्शन दर्ज करने वाले शेयरों में सिप्ला, भारत फोर्ज और रेडिंगटन इंडिया शामिल रहे थे

अपडेटेड Feb 06, 2024 पर 12:21 PM
Story continues below Advertisement
Trade Spotlight : भारत फोर्ज भी सभी मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा और 2.6 फीसदी बढ़कर 1,272 रुपये पर पहुंच गया। इसने डेली टाइम फ्रेम पर बलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : मार्केट एक्सपर्ट्स की ट्रेडरों को इस समय सावधानी बरतने की सलाह है। उनका कहना है कि पिछले कारोबारी सत्र में डेली चार्ट पर एक बियरिश शूटिंग स्टार और एक डबल टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न के गठन के बाद 5 फरवरी को एक बियरिश कैंडलस्टिक फॉर्मेशन हुआ है। इसके देखते हुए ट्रेडर्स को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। उनका कहना है कि अब अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 22,126 के अपने रिकॉर्ड हाई को पार कर लेता है तभी इनमें नई तेजी आएगी। तब तक निफ्टी 21,500 के सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन के मोड में रहेगा। ऐसा लगता है कि बैंक निफ्टी 8 फरवरी को होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक से पहले सतर्क नजरिया बनाए रखेगा।

    5 फरवरी को निफ्टी 82 अंक गिरकर 21,772 पर बंद हुआ था और बीएसई सेंसेक्स 354 अंक गिरकर 71,731 पर था। वहीं, ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुझान देखने को मिला था।

    निफ्टी 500 लीग में मजबूत प्रदर्शन दर्ज करने वाले शेयरों में सिप्ला, भारत फोर्ज और रेडिंगटन इंडिया शामिल रहे थे। लगातार चार दिनों तक तेजी जारी रखते हुए सिप्ला 1,434 रुपये के नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ था।


    भारत फोर्ज भी सभी मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा और 2.6 फीसदी बढ़कर 1,272 रुपये पर पहुंच गया। इसने डेली टाइम फ्रेम पर बलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक में औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंड लाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला जो एक सकारात्मक संकेत है।

    रेडिंगटन इंडिया में 12 दिसंबर, 2022 और 6 जुलाई, 2023 के हाई से सटे डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का एक निर्णायक ब्रेकआउट देखने को मिला। इसके अलावा इसने डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। कल ये स्टॉक मजबूत वॉल्यूम के साथ 8 फीसदी की तेजी लेकर 204 रुपये के नए क्लोजिंग स्तर पर बंद हुआ।

    आइए देखते हैं वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की अब इन शेयरों पर क्या है ट्रेडिंग रणनीति

    सिप्ला (Cipla): सिप्ला कल अपने पिछले स्विंग हाई को तोड़ने में कामयाब रहा और रिकॉर्ड हाई क्लोजिंग हासिल किया। पिछले 4 कारोबारी सत्रों से स्टॉक ने अपने पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे कोई क्लोजिंग नहीं दिया है, जो एक सकारात्मक संकेत है। 1,340 रुपये पर स्थिति मिडिल बोलिंगर बैंड इस स्टॉक के लिए मजबूत सपोर्ट का काम कर रहा है। एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) इंडीकेटर ने भी हाल ही में एक बुलिश क्रॉसओवर दिया है। ये अगले कुछ कारोबारी सत्रों में तेजी जारी रहने का संकेत है। कुल मिलाकर सिप्ला का आउटलुक अच्छा है। स्टॉक में किसी गिरावट का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करना चाहिए। स्टॉक में 1,550 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    एचडीएफसी बैंक समूह को यस बैंक, इंडसइंड और 4 अन्य बैंकों में 9.5% तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए आरबीआई से मिली मंजूरी

    भारत फोर्ज (Bharat Forge) : भारत फोर्ज ने पिछले 5 कारोबारी सत्रों के अपने ट्रेडिंग रेंज यानी 1,200 - 1,250 रुपये के स्तर को तोड़ दिया है। सुपर ट्रेंड ने डेली चार्ट पर एक पॉजिटव संकेत दिया है जो तेजी के रुझान को दर्शाता है। एमएसीडी एक बुलिश क्रॉसओवर देने वाला है जिसके लिए फॉलो अप बाइंग की जरूरत है। स्टॉक के लिए 1,220 रुपये पर तत्काल सपोर्ट है। संक्षेप में कहें तो भारत फोर्ज में तेजी है। 1,275 रुपये से ऊपर जाने पर स्टॉक में 1,350 रुपये का नया रिकॉर्ड भी देखने को मिल सकता है। जब तक स्टॉक 1,220 रुपये के ऊपर टिका रहेगा इसमें तेजी कायम रहेगी।

    रेडिंगटन इंडिया (Redington India): रेडिंगटन मजबूत अपट्रेंड में है। स्टॉक में 195 रुपये के ऊपर का स्तर देखने को मिला है जो राउंडिंग बॉटम के ब्रेकआउट की पुष्टि करता है। इचिमोकू क्लाउड का सपोर्ट लेकर स्टॉक ने तेजी पकड़ी है। संक्षेप में कहें तो इस शेयर का रुझान सकारात्मक है। 198 रुपये की तरफ होने वाली किसी गिरावट को 222-225 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल करें। जब तक स्टॉक 190 रुपये नीचे नहीं जाता इसमें तेजी कायम रहेगी।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।