19 अप्रैल को भी बाजार में कमजोरी जारी रही। सेंसेक्स करीब 900 अंक गिरकर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी शेयरों ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बैंकिग और एफएमसीजी शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी 41.40 अंकों की गिरावट के साथ 17619 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 159 अंकों की कमजोरी लेकर 59568 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए थे।
