Trade Spotlight : मजबूत वॉल्यूम और सभी टाइम फ्रेम पर पॉजिटव मोमेंटम इंडीकेटरों के साथ निफ्टी में तेजी कायम रहने की संभावना बनी हुई है। निफ्टी 50 इंडेक्स आने वाले दिनों में 21,400-21,500 के नए हाई पर जाता दिख सकता है। हालांकि बीच में इसमें कंसेलीडेशन की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बाजार जानकारों का कहना कि निफ्टी के लिए 21,000-20,800 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है। 14 दिसंबर को बेंचमार्क इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। निफ्टी 50 इंडेक्स 256 अंक उछलकर 21,183 पर और बीएसई सेंसेक्स 930 अंक चढ़कर 70,514 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्सों में 1.3 फीसदी और 0.9 फीसदी की बढ़त हुई थी।