Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट : जोमैटो, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, डेल्हीवरी में अब क्या करें?

Trade Spotlight : पिछले कारोबारी दिन ज़ोमैटो, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और डेल्हीवरी में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। ज़ोमैटो में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रखी थी और ये 10 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 95.40 रुपये पर बंद हुआ था। ये पिछले साल फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2023 पर 10:46 AM
ट्रेड स्पॉटलाइट : जोमैटो, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, डेल्हीवरी में अब क्या करें?
Trade Spotlight : 4 अगस्त को निफ्टी 50 इंडेक्स 135 अंक उछलकर 19517 पर पहुंच गया था। इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। जबकि बीएसई सेंसेक्स 481 अंक चढ़कर 65721 पर बंद हुआ था। ब्रॉडर मार्केट भी बेंचमार्क के तरह ही व्यवहार करता दिखा था

Trade Spotlight : 4 अगस्त को बाजार ने पिछले दिन के अधिकांश नुकसान की भरपाई कर ली और निफ्टी 50 इंडेक्स पर 19300 पर लेते हुए 19500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। बाजार जानकारों का कहना है कि 19300 का स्तर आगे निफ्टी के लिए काफी अहम भूमिका निभाएगा। उनका ये भी कहना है कि अगर निफ्टी19500 से ऊपर बना रहता है, तो यह फिर से 19800 की ओर बढ़ने का प्रयास कर सकता है। 4 अगस्त को निफ्टी 50 इंडेक्स 135 अंक उछलकर 19517 पर पहुंच गया था। इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। जबकि बीएसई सेंसेक्स 481 अंक चढ़कर 65721 पर बंद हुआ था। ब्रॉडर मार्केट भी बेंचमार्क के तरह ही व्यवहार करता दिखा था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

बैंक निफ्टी ने भी बढ़त देखने को मिली थी। ये 366 अंक चढ़कर 44880 पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी आईटी स्टार परफार्मर रहा था। ये 465 अंक या 1.55 फीसदी की बढ़त के साथ 30436 पर बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिन ज़ोमैटो, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और डेल्हीवरी में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। ज़ोमैटो में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रखी थी और ये 10 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 95.40 रुपये पर बंद हुआ था। ये पिछले साल फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। साथ ही इसके ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी कई गुना उछाल आया था।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने भी डेली चार्ट पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न बनाया था। यह 8 फीसदी बढ़कर 426.65 रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल 16 सितंबर के बाद का उच्चतम क्लोजिंग स्तर है। ये 20-डे और 50-डे ईएमए से काफी ऊपर बंद हुआ है।

डेल्हीवरी पिछले शुक्रवार को 5.66 फीसदी उछलकर 420.75 रुपये पर पहुंच गया। स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक 200-डे ईएमए के साथ-साथ 20-डे ईएमए के ऊपर बंद हुआ जो एक सकारात्मक संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें