Get App

कॉरपोरेट डेट मार्केट में 12-महीने के उच्च स्तर पर पहुंच ट्रेड वॉल्यूम, ₹1.73 लाख करोड़ का सेटलमेंट

कॉरपोरेट डेट मार्केट का ट्रेड सेटलमेंट मार्च 2023 में वॉल्यूम के लिहाज से 1.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसका पिछले 12 महीनों का सबसे उच्च आंकड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक, बीएसई और एनएसई पर मार्च 2023 में कुल 25,706 ट्रेड सेटल हुए। वहीं इसके पिछले महीने यह आंकड़ा 17,175 रुपये था

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 11, 2023 पर 10:42 PM
कॉरपोरेट डेट मार्केट में 12-महीने के उच्च स्तर पर पहुंच ट्रेड वॉल्यूम, ₹1.73 लाख करोड़ का सेटलमेंट
मार्च 2022 में सेटल हुए ट्रेड्स की वैल्यू 2.11 लाख करोड़ रुपये रही थी

कॉरपोरेट डेट मार्केट का ट्रेड सेटलमेंट मार्च 2023 में वॉल्यूम के लिहाज से 1.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसका पिछले 12 महीनों का सबसे उच्च आंकड़ा है। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिक संख्या में कॉरपोरेट बॉन्ड्स के जारी होने और ट्रेडर्स व निवेशकों की ओर से मार्क-टू मार्केट (MTM) के उद्देश्य से की गई मुनाफावसूली के चलते यह आंकड़ा मार्च महीने में अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मार्क-टू मार्केट (MTM), एसेट और लायबिलिटीज जैसी उन होल्डिंग्स की सही वैल्यू को मापने का एक तरीका है, जो समय के साथ बढ़ सकती हैं।

SEBI के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2023 में सेटल हुई ट्रेड्स की वैल्यू 1.73 लाख करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल मार्च 2022 में सेटल हुए ट्रेड्स की वैल्यू 2.11 लाख करोड़ रुपये रही थी। आंकड़ों के मुताबिक, बीएसई और एनएसई पर मार्च 2023 में कुल 25,706 ट्रेड सेटल हुए। वहीं इसके पिछले महीने यह आंकड़ा 17,175 रुपये था।

रॉकफोर्ट फिनकॉर्प (Rockfort Fincorp) के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन ने कहा, "आम तौर पर, मार्च के महीने के दौरान, अधिकतर कॉरपोरेट बॉन्ड जारीकर्ता वित्त वर्ष समाप्त होने से पहले अपने उधार कार्यक्रम को पूरा करने की कोशिश करते हैं, जिसमें नियामकीय शर्तों को पूरा करने की जरूरत भी शामिल है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें