Get App

Trading plan : ट्रेंड का सम्मान करें और हर रैली को शॉर्ट करें, कोई पोजीशन घर लेकर न जाएं

Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में इस समय मंदड़ियों का बोलबाला है। निफ्टी ने आखिरकार 25,500 का सपोर्ट तोड़ ही दिया। सुबह हमने बात की थी कि 25,500 टूटेगा। बैंक निफ्टी अभी भी ज्यादा गिरावट के मूड में नहीं है। लेकिन असली दिक्कत मिडकैप और स्मॉलकैप में है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 3:50 PM
Trading plan : ट्रेंड का सम्मान करें और हर रैली को शॉर्ट करें, कोई पोजीशन घर लेकर न जाएं
Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा अब निफ्टी का 25,100 तक गिरने का रिस्क रहेगा। बाजार में पैसा सिर्फ शॉर्ट करके बन रहा है। कोई भी रिकवरी नहीं टिक रही है। अभी खरीदारी करने की जल्दी न करें

Trading plan : ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोप का बढ़ता तनाव बाजार पर भारी पड़ा है। निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा फिसलकर पिछले साल 7 नवंबर के बाद 25400 के नीचे चला गया है। RIL, L&t, सनफार्मा और M&M जैसे दिग्गजों ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी कमजोर नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा फिसले हैं। बाजार में आज चौतरफा बिकवाली है। रियल एस्टेट शेयरों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है। रियल्टी इंडेक्स चार फीसदी से ज्यादा टूटा है। कैपिटल मार्केट और कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स भी दो परसेंट से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहे हैं। साथ ही डिफेंस IT, केमिकल, ऑटो शेयरों में भी तगड़ी गिरावट आई है।

बाजार में हाहाकार

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में इस समय मंदड़ियों का बोलबाला है। निफ्टी ने आखिरकार 25,500 का सपोर्ट तोड़ ही दिया। सुबह हमने बात की थी कि 25,500 टूटेगा। बैंक निफ्टी अभी भी ज्यादा गिरावट के मूड में नहीं है। लेकिन असली दिक्कत मिडकैप और स्मॉलकैप में है। मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट है। स्मॉलकैप में 2 फीसदी की गिरावट है। Advance/Decline 1:5.5 पर बेहद खराब है।

बाजार: आखिर हो क्या रहा है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें