Trading Strategy : बाजारा में निचले स्तरों से रिकवरी आई है। फिर भी निफ्टी 100 प्वाइंट फिसलकर 24230 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी 400 प्वाइंट नीचे है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप आज भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं । लेकिन वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 4% ऊपर है। तेल-गैस, NBFCs और प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा दबाव है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। साथ ही मेटल और रियल्टी में भी नरमी हैं। वहीं दूसरी ओर IT, डिफेंस और कैपिटल मार्केट में हल्की खरीदारी है। ऐसे में आज इंडेक्स में क्या हो रणनीति,आइए इस पर डालते हैं एक नजर।
