Get App

Transport Corporation of India करेगी ₹160 करोड़ का शेयर बायबैक, प्राइस और रिकॉर्ड डेट फिक्स

Transport Corporation of India Share Buyback: अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1056 करोड़ रुपये रही, जो जून 2023 तिमाही में 958.3 करोड़ रुपये थी। जून 2024 तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 974.5 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 882.1 करोड़ रुपये थे। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल आय 4070 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 354.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

Ritika Singhअपडेटेड Aug 25, 2024 पर 2:04 PM
Transport Corporation of India करेगी ₹160 करोड़ का शेयर बायबैक, प्राइस और रिकॉर्ड डेट फिक्स
30 जून 2024 तक ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 68.94 प्रतिशत थी।

Transport Corporation of India Share Buyback: लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइड कराने वाली कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 13.33 लाख शेयरों का बायबैक करने वाली है। 24 अगस्त को कंपनी के बोर्ड ने इस बायबैक को मंजूरी दी। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि बायबैक के तहत 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 13,33,333 तक फुली पेड अप इक्विटी शेयरों को शेयरहोल्डर्स से वापस खरीदा जाएगा। बायबैक 1200 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया जाएगा। इस बेसिस पर शेयर बायबैक का कुल साइज 1600000000 रुपये या 160 करोड़ रुपये होगा।

30 जून 2024 तक ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 68.94 प्रतिशत थी। कंपनी पहली बार शेयर बायबैक करने जा रही है। कंपनी ने कहा है कि बायबैक के तहत सभी इक्विटी शेयरहोल्डर्स/कंपनी के प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप के मेंबर्स समेत कंपनी के बेनिफीशियल ओनर्स से शेयर वापस खरीदने का प्रस्ताव है।

रिकॉर्ड डेट फिक्स

शेयर बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर 2024 तय की गई है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बायबैक में हिस्सा लेने के लिए पात्र होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें