Get App

Trom Industries IPO Listing: शेयर 90% के जबरदस्त प्रीमियम पर लिस्ट, तुरंत लगा अपर सर्किट

Trom Industries Share Listing: IPO कुल 459 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 197.07 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 751.90 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 483.14 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 8.93 करोड़ रुपये जुटाए थे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 10:15 AM
Trom Industries IPO Listing: शेयर 90% के जबरदस्त प्रीमियम पर लिस्ट, तुरंत लगा अपर सर्किट
Trom Industries की शुरुआत साल 2011 में हुई थी।

Trom Industries IPO Share Listing: सोलर EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) कंपनी ट्रॉम इंडस्ट्रीज की 1 अगस्त को शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत हुई। शेयर NSE SME पर IPO के अपर प्राइस बैंड 115 रुपये से 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 218.50 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई और 229.40 रुपये पर अपर सर्किट ​लग गया।

Trom Industries का IPO 25 जुलाई को खुला था और 29 जुलाई को क्लोज हुआ। इस दौरान 27.28 लाख नए शेयर जारी हुए। प्राइस बैंड 100-115 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर रहा। ट्रॉम इंडस्ट्रीज की शुरुआत 2011 में हुई थी। कंपनी, रेजिडेंशियल रूफटॉप सिस्टम्स, इंडस्ट्रियल सोलर पावर प्लांट्स, ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट्स और सोलर स्ट्रीट लाइट्स में विशेषज्ञता रखती है।जिग्नेश पटेल और पंकज पवार, कंपनी के प्रमोटर हैं।

कुल 459 गुना सब्सक्राइब 

IPO कुल 459 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 197.07 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 751.90 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 483.14 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 8.93 करोड़ रुपये जुटाए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें