Get App

6 दिसंबर को ये चार स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Tube Investments पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए Tube Investments के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 3900 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 3760 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 3740 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 6:43 PM
6 दिसंबर को ये चार स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
Hudco पर JM Financial की सोनी पटनायक ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 252-255 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: बाजार में आज वीकली एक्सपायरी के दिन तेजी रही। रियल्टी को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी नजर आई। निफ्टी IT में करीब 2% तक की तेजी देखने को मिली। स्मॉलकैप, ऑयल & गैस इंडेक्स में तेजी नजर आई। सेंसेक्स 810 प्वाइंट चढ़कर 81,766 पर बंद हुआ। निफ्टी 241 प्वाइंट चढ़कर 24,708 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 337 प्वाइंट चढ़कर 53,604 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Tube Investments

प्रकाश गाबा ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए ट्यूब इनवेस्टमेंट्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3760 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3900 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 3740 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

JM Financial की सोनी पटनायक का BTST कॉल - Hudco

सोनी पटनायक ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए हुडको के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 244 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 252-255 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 240 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें