टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में 4.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है। इसे 193.32 करोड़ रुपये में हासिल किया जाएगा। टीवीएस मोटर कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि यह खरीद ‘टीवीएस वेणु’ के एक सौदे का हिस्सा है। इसके तहत वॉरंट जारी करके और सेकंडरी बाजार से खरीद के जरिए जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में फुली डायल्यूटेड बेसिस पर 9.9 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी ली जाएगी। इसमें से 4.9 प्रतिशत हिस्सेदारी टीवीएस मोटर कंपनी के पास होगी।
