November Auto sales TVS Motor- नवंबर में टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री 2 फीसदी बढ़ी है। हालांकि नवंबर में कंपनी की सेल्स अनुमान से भी कम रही है। कंपनी ने नंवबर 2022 में कुल 2.77 लाख वाहन बेचे है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने 2.72 लाख वाहन बेचे थे। नवंबर 2022 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बता दें कि CNBC-TV18 ने अनुमान लगाया था कि नवंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री 3.06 लाख यूनिट रह सकती है।
