UltraTech Cements share price: अल्ट्राटेक सीमेंट ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड बिक्री सालाना आधार पर 19 फीसदी की बढ़त के साथ 18,436 करोड़ रुपए पर रही है। जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 15557 करोड़ रुपए पर रही थी। Q4FY23 में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 1478 करोड़ रुपये की तुलना में 1666 करोड़ रुपये पर रहा है। इस अवधि में कंपनी का एबिटडा पिछले वर्ष की इसी अवधि के 3165 करोड़ रुपये के मुकाबले 3444 करोड़ रुपये पर रहा है।
