Get App

Liquor Stocks: यूनाइटेड ब्रुअरीज और यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर 7% तक उछले, जानें तेजी की असली वजह

Liquor Stocks: यूनाइटेड ब्रुअरीज और यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयरों में आज 6 मार्च को तेज खरीदारी देखने को मिली। कर्नाटक सरकार के बजट में नई आबकारी नीति के ऐलान के बाद इन दोनों शराब कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी। कारोबार के दौरान यूनाइटेड स्पिरिट्स का शेयर करीब 7 प्रतिशत तक उछल गया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 3:27 PM
Liquor Stocks: यूनाइटेड ब्रुअरीज और यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर 7% तक उछले, जानें तेजी की असली वजह
United Spirits shares: नई नीति के तहत अब कर्नाटक सरकार शराब की कीमतें तय नहीं करेगी

Liquor Stocks: यूनाइटेड ब्रुअरीज और यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयरों में आज 6 मार्च को तेज खरीदारी देखने को मिली। कर्नाटक सरकार के बजट में नई आबकारी नीति के ऐलान के बाद इन दोनों शराब कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी। कारोबार के दौरान यूनाइटेड स्पिरिट्स का शेयर करीब 7 प्रतिशत तक उछल गया। वहीं यूनाइटेड ब्रुअरीज में भी 3 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखी गई।

दोपहर के कारोबार में यूनाइटेड स्पिरिट्स का शेयर लगभग 7 प्रतिशत चढ़कर 1,412.9 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं यूनाइटेड ब्रुअरीज का शेयर करीब 3.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,705 रुपये के करीब पहुंच गया।

नई पॉलिसी से कंपनियों को राहत

कर्नाटक सरकार ने अपने बजट में शराब इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम पॉलिसी में बदलाव का ऐलान किया है। नई नीति के तहत राज्य सरकार अब शराब की कीमतें तय नहीं करेगी। इसके बजाय कीमतों को बाजार के अनुसार तय करने की अनुमति दी जाएगी। शराब बनाने वाली कंपनियां, कॉम्पिटीशन के आधार पर अपने उत्पादों को विभिन्न प्राइस कैटेगरी में रख सकेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें