Get App

United Spirits Shares: डिविडेंड के ऐलान पर शेयरों का चियर्स, ताबड़तोड़ खरीदारी पर आई 2% से अधिक तेजी

United Spirits Shares: लगातार दो दिनों में 2 फीसदी से अधिक टूटने के बाद आज किंगफिशर (Kingfisher) ब्रांड की पैरेंट कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर रॉकेट बन गए। कंपनी ने आज डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो चुकी है। इस ऐलान पर यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और भाव उछल गए

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 4:41 PM
United Spirits Shares: डिविडेंड के ऐलान पर शेयरों का चियर्स, ताबड़तोड़ खरीदारी पर आई 2% से अधिक तेजी
United Spirits ने 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 4 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

United Spirits Shares: लगातार दो दिनों में 2 फीसदी से अधिक टूटने के बाद आज किंगफिशर (Kingfisher) ब्रांड की पैरेंट कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर रॉकेट बन गए। कंपनी ने आज डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो चुकी है। इस ऐलान पर यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और भाव उछलने लगे। आज बीएसई पर यह 2.27 फीसदी की बढ़त के साथ 1390.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.67 फीसदी के उछाल के साथ 1395.85 रुपये के भाव पर पहुंच गया था।

United Spirits के डिविडेंड की क्या है रिकॉर्ड डेट

यूनाइटेड स्पिरिट्स ने 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 4 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 3 अप्रैल 2025 फिक्स की गई है। शेयरहोल्डर्स के खाते में डिविडेंड की रकम 21 अप्रैल 2025 या इसके बाद भेजी जाएगी।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें