Get App

Valiant Lab IPO Listing: कंपनी बनाती है पैरासीटामोल, शेयरों ने बढ़ा दिया स्टॉक मार्केट का पारा

Valiant Lab IPO Listing: पैरासीटामोल बनाने वाली वैलिएंट लैब (Valiant Lab) के शेयरों की घरेलू मार्केट में आज एंट्री हुई। यह आईपीओ सिर्फ नए शेयरों के लिए लाया गया था यानी कि ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत किसी शेयरहोल्डर ने अपनी हिस्सेदारी कम नहीं की है। चेक करें कि आईपीओ के जरिए कंपनी ने जो पैसे जुटाए हैं, उसका इस्तेमाल यह कैसे करेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 06, 2023 पर 4:52 PM
Valiant Lab IPO Listing: कंपनी बनाती है पैरासीटामोल, शेयरों ने बढ़ा दिया स्टॉक मार्केट का पारा
Valiant Lab IPO Listing: वैलिएंट लैबोरेटरीज फार्मा इनग्रेडिएंट बनाती है। इसका फोकस पैरासीटामोल बनाने पर है। आज यह मार्केट में लिस्ट हो गई है।

Valiant Lab IPO Listing: पैरासीटामोल बनाने वाली वैलिएंट लैब (Valiant Lab) के शेयरों की घरेलू मार्केट में आज शानदार एंट्री हुई। यह आईपीओ सिर्फ नए शेयरों के लिए लाया गया था यानी कि ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत किसी शेयरहोल्डर ने अपनी हिस्सेदारी कम नहीं की है। आईपीओ के तहत 140 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 161 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 15 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Valiant Lab Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। यह 169.05 रुपये (Valiant Lab Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी लेवल पर बंद भी हुआ यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक करीब 21 फीसदी मुनाफे में हैं।

Valiant Lab IPO को कैसा रिस्पांस मिला था

वैलिएंट लैब का 152.46 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 सितंबर-3 अक्टूबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 29.76 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 20.83 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 73.64 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 16.06 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,08,90,000 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल सब्सिडियरी वैलिएंट एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड (VASPL) का नया प्लांट लगाने, इस सब्सिडियरी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें