Get App

Daily Voice : लार्ज-कैप का वैल्यूएशन थोड़ा महंगा लेकिन ये अभी बबल जोन में नहीं, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों होगी जोरदार कमाई

Daily Voice : अखिल भारद्वाज ने कहा कि लार्जकैप के वैल्यूएशन थोड़ा महंगे नजर आ रहे है, लेकिन इनमें बबल बनने जैसी कोई बात नहीं। अगर आप निफ्टी 50 के ट्रेलिंग पीई को देखें तो यह अपनी लंबी अवधि के औसत के आसपास है, यहां तक कि फॉरवर्ड पीई भी ज्यादा महंगा नहीं है। इसका अकेला कारण यह है कि पिछले दो सालों से लार्जकैप कंपनियां काफी अच्छा मुनाफा कमा रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2023 पर 1:15 PM
Daily Voice : लार्ज-कैप का वैल्यूएशन थोड़ा महंगा लेकिन ये अभी बबल जोन में नहीं, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों होगी जोरदार कमाई
Daily Voice : मिडकैप और स्मॉल कैप की ये रैली जारी रहेगी? यह कहना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अगर निवेश की समय सीमा 5-10 साल लंबी है, तो आप धीरे-धीरे कुछ धनराशि इन शेयरों में लगाना शुरू कर सकते हैं। लंबी अवधि में छोटे मझोले शेयरों में निश्चित रूप से अच्छा पैसा बनेगा

Daily Voice : फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों का वर्तमान वैल्यूएशन उनके ऐतिहासिक ऊंचाई से काफी नीचे है और फार्मा और हेल्थकेयर सेगमेंट में अभी भी काफी दम बाकी है। इस सेक्टर के किसी भी सेगमेंट में चाहे वह अस्पताल, एपीआई या फार्मा एक्सपोर्ट कोई भी हो, दोहरे अंकों में रिटर्न मिल सकता है। ये बातें मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में अल्फा कैपिटल ( Alpha Capital) के अखिल भारद्वाज ( Akhil Bhardwaj) ने कही हैं। प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट का 14 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले भारद्वाज ने इस बातचीत में आगे कहा कि लार्ज-कैप में वैल्यूएश थोड़ा महंगा है, लेकिन ये अभी बबल ज़ोन में नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि लार्जकैप में पीई का विस्तार होना अभी बाकी है। इस समय लोगों के पास बहुत सारा पैसा यूं हू पड़ा है। ये लोग निवेश के लिए अच्छे मौके का इंतजार कर रहा है। एक बार जब ग्लोबल सेंटीमेंट सुधर जाएगा और महंगाई कम हो जाएगी तो हमों एफआईआई की तरफ भारतीय बाजारों में जोरदार निवेश होता दिखेगा।

इंफ्रा और इंजीनियरिंग सेक्टर में अर्निंग अपग्रेड की बहुत उम्मीद नहीं

अखिल भारद्वाज को इंफ्रा और इंजीनियरिंग सेक्टर में अर्निंग अपग्रेड की बहुत उम्मीद नहीं दिख रही है। उनका कहना कि यदि आप इन सेक्टर्स के पिछले दो वर्षों को देखें महंगाई में गिरावट, कच्चे माल की लागत में कमी, कम कैपिटल कॉस्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर सरकार के फोकस के चलते इंफ्रा सेक्टर में जोरदार तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें