Vedanta Dividend: डिविडेंड देने की तैयारी में वेदांता, 23 मार्च को बोर्ड मीटिंग में होगा फैसला; जानिए रिकॉर्ड डेट

Vedanta Dividend: दिग्गज माइनिंग कंपनी Vedanta Ltd के बोर्ड की बैठक 23 मार्च को होगी। इसमें वित्त वर्ष 2026 के तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जा सकता है। स्टॉक ने पिछले 6 महीने में करीब 50% का रिटर्न दिया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 10:35 PM
Story continues below Advertisement
Vedanta Ltd का शेयर बुधवार, 18 मार्च को NSE पर 2.91 प्रतिशत गिरकर 679 रुपये पर बंद हुआ।

Vedanta Dividend: अनिल अग्रवाल के मालिकाना हक वाली Vedanta Ltd के बोर्ड की बैठक सोमवार, 23 मार्च 2026 को होने वाली है। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इक्विटी शेयरों पर तीसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा।

कंपनी ने यह भी कहा है कि अगर डिविडेंड घोषित होता है, तो उसके लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान करने की रिकॉर्ड डेट शनिवार, 28 मार्च 2026 तय की गई है।

19 से 25 मार्च तक ट्रेडिंग विंडो बंद


वेदांता के मुताबिक, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों का पालन करने के लिए निर्धारित कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सिक्योरिटीज में ट्रेडिंग की विंडो 19 मार्च से 25 मार्च 2026 तक बंद रहेगी। यह कदम संवेदनशील वित्तीय जानकारी के दौरान संभावित इनसाइडर ट्रेडिंग को रोकने के लिए उठाया जाता है।

दिसंबर तिमाही का हाल

तीसरी तिमाही के नतीजों की बात करें तो Vedanta Ltd का नेट प्रॉफिट पिछले साल की तुलना में 60.1 प्रतिशत बढ़कर 3,547 करोड़ रुपये से 5,710 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी मजबूत रहा। यह सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 38,526 करोड़ रुपये से 45,899 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

वेदांता के शेयरों का हाल

Vedanta Ltd का शेयर बुधवार, 18 मार्च को NSE पर 2.91 प्रतिशत गिरकर 679 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसने 48.80% का दमदार रिटर्न दिया है, जबकि इस दौरान ओवरऑल मार्केट में कमजोरी थी। कंपनी का मार्केट कैप 2.52 लाख करोड़ रुपये है।

वेदांता का बिजनेस क्या है

Vedanta Limited नेचुरल रिसोर्स कंपनी है, जिसका मुख्य कारोबार माइनिंग और मेटल्स सेक्टर में है। कंपनी जिंक, एल्युमिनियम, कॉपर, आयरन ओर और तेल-गैस जैसे संसाधनों के उत्पादन और प्रोसेसिंग का काम करती है। इसके अलावा कंपनी पावर जनरेशन और कुछ अन्य इंडस्ट्रियल बिजनेस में भी मौजूद है।

Stocks to Watch: 19 मार्च को इन 8 स्टॉक्स पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।