Get App

Vedanta Q4 Results: माइनिंग कंपनी का मार्च तिमाही में मुनाफा 92% बढ़ा, रेवेन्यू में 47% का उछाल; शेयर 5% चढ़ा

Vedanta Q4 Results: वेदांता लिमिटेड अनिल अग्रवाल की कंपनी है। इसकी पेरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज है, जिसका हेडक्वार्टर लंदन, यूके में है। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान वेदांता का शुद्ध मुनाफा 17,391 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 4:54 PM
Vedanta Q4 Results: माइनिंग कंपनी का मार्च तिमाही में मुनाफा 92% बढ़ा, रेवेन्यू में 47% का उछाल; शेयर 5% चढ़ा
मार्च 2026 तिमाही के दौरान Vedanta के कुल खर्च 19,119 करोड़ रुपये के रहे।

माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 47.4 प्रतिशत बढ़कर 24609 करोड़ रुपये हो गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर 11 प्रतिशत बढ़त के साथ 198.30 रुपये पर सेटल हुआ। एक साल पहले रेवेन्यू 16686 करोड़ रुपये था। इस बीच शुद्ध मुनाफा 92 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 6,698 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 3,483 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही के दौरान वेदांता लिमिटेड के कुल खर्च 19,119 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले खर्च 13,702 करोड़ रुपये के थे। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान वेदांता का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 78,437 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 17,391 करोड़ रुपये रहा। खर्च 62,880 करोड़ रुपये के रहे।

वेदांता लिमिटेड अनिल अग्रवाल की कंपनी है। इसकी पेरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज है, जिसका हेडक्वार्टर लंदन, यूके में है। वेदांता लिमिटेड भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट है। इसके शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Vedanta शेयर 5 प्रतिशत चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें