दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस ने जनवरी 2025 में नया फंड लॉन्च करने का ऐलान किया है। हाल में अपना 88वां जन्मदिन मनाने वाले मोबियस ने अपने ब्लॉग में बतौर फंड मैनेजर अपने सफर के बारे में बताया है। 50 साल से ज्यादा उम्र में फंड मैनेजर का उनका सफर शुरू हुआ था। उन्होंने इस दौरान फाइनेंस की दुनिया में आए बदलाव के बारे में बताया है। उनका मानना है कि इनोवेशन की बदौलत आज मौके पहले से काफी ज्यादा हैं।
