शुक्रवार, 12 जून को कॉफी मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर विंटेज कॉफी एंड बेवरेजेज लिमिटेड के शेयरों में लगभग 4 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 165.70 रुपये के हाई तक गया। बाद में फ्लैट रहकर 159.40 रुपये पर बंद हुआ। गुरुवार को SBI फंड्स मैनेजमेंट ने लगभग 86 करोड़ रुपये की दो ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 55.32 लाख शेयर या लगभग 3.8% हिस्सा खरीदा। फंड हाउस ने 38.51 लाख शेयर 153.30 रुपये प्रति शेयर और 16.81 लाख शेयर 158 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे। इस ट्रांजेक्शन में कई विक्रेता शामिल थे।
