Get App

Waaree Energies का शेयर 12 दिन में 30% भागा, कंपनी को मिला 170 MW का नया सोलर पावर प्लांट प्रोजेक्ट

भारत की लीडिंग सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Waaree Energies की गुजरात और उत्तर प्रदेश में 143 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्र में फैली पांच फैसिलिटी में 12 गीगावाट की स्थापित क्षमता है। मैन्युफैक्चरिंग के अलावा, कंपनी सोलर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और इलेक्ट्रिसिटी सेल्स में भी सक्रिय रूप से काम करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2024 पर 3:48 PM
Waaree Energies का शेयर 12 दिन में 30% भागा, कंपनी को मिला 170 MW का नया सोलर पावर प्लांट प्रोजेक्ट
Waaree Energies के शेयरों में आज 12 दिसंबर को करीब 10 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई।

Waaree Energies Share: वारी एनर्जीज के शेयरों में आज 12 दिसंबर को करीब 10 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। हालांकि, यह स्टॉक BSE पर 3.81 फीसदी की बढ़त के साथ 3295 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वारी एनर्जीज के शेयर आज लगातार सातवें दिन हरे निशान पर बंद हुए हैं। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 22 फीसदी से अधिक की तेजी आ चुकी है। वहीं, पिछले 12 दिनों में यह शेयर 30 फीसदी से अधिक भाग चुका है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 94,659 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 3,740.75 रुपये और 52-वीक लो 2,294.55 रुपये है।

Waaree Energies को मिला नया प्रोजेक्ट

वारी एनर्जीज को रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड द्वारा मध्य प्रदेश में 170 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट डेवलप करने का प्रोजेक्ट मिला है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई।

इसके पहले हाल ही में वारी एनर्जीज को 1 गीगावाट तक के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का एक अन्य ऑर्डर भी मिला था। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, यह ऑर्डर भारत की एक प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी से मिला है, जिसकी डिलीवरी वित्त वर्ष 25 और वित्त वर्ष 26 में होने की योजना है। हालांकि, वारी एनर्जीज ने ऑर्डर के मूल्य का खुलासा नहीं किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें