सोलर पीवी मॉड्यूल बनाने वाली वारी एनर्जीज लिमिटेड के शेयरों में 30 जुलाई को शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 2,563 रुपये के लो तक गया। कंपनी ने एक दिन पहले मार्केट बंद होने के बाद अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। मुनाफे और रेवेन्यू में बढ़ोतरी के बावजूद शेयर में बिकवाली का दबाव है। तिमाही के दौरान कंपनी के ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 7931.79 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 4425.83 करोड़ रुपये था।
