सीएनबीसी-आवाज़ के खास शो फायदेमंद फंड्स में एक नई थीम पर बात हो रही है। वह थीम है टूरिज्म की। जो घूमने फिरने, ट्रैवल और टूर का बिजनेस है उसपर आप कैसे अपनी पोर्टफोलियो बना सकते हैं और कमाई कर सकते हैं, यहां इस पर बात हो रही है। इस बातचीत में आवाज़ के साथ हैं टाटा एसेट मैनेजमेंट के CBO आनंद वरदराजन जिन्होंने टाटा निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड (Tata Nifty IndiaTourism Index Fund) के बारे में जानकारी दी।
