Get App

इस प्रस्ताव पर 4% चढ़ गया Welspun India, मुनाफा निकाल लें या अभी बने रहें?

Welspun India Share Price: टेक्सटाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेलस्पन इंडिया (Welspun India) के शेयर आज करीब 4 फीसदी उछल गए। इसके शेयर एक महीने में 30 फीसदी और पिछले तीन साल में 200 फीसदी से अधिक उछले हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने इसकी कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए दिसंबर 2022 तिमाही के नतीजे के बाद इसकी रेटिंग को सेल से अपग्रेड कर होल्ड कर दिया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 25, 2023 पर 3:00 PM
इस प्रस्ताव पर 4% चढ़ गया Welspun India, मुनाफा निकाल लें या अभी बने रहें?
Welspun India के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 27 अप्रैल को होनी है। इस बैठक में बोर्ड मार्च 2023 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के नतीजों पर चर्चा करेगा। इस बैठक में कंपनी के वित्तीय नतीजे के साथ-साथ बोर्ड कंपनी के शेयर बायबैक प्लान और वित्त वर्ष 2023 के लिए डिविडेंड की सिफारिशों पर विचार करेगा।

Welspun India Share Price: टेक्सटाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेलस्पन इंडिया (Welspun India) के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान है। शेयर बायबैक (Share Buyback) के प्रस्ताव पर इसके शेयर आज 4 फीसदी उछल गए। हालांकि मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई है और फिलहाल यह 2.40 फीसदी की मजबूती के साथ 85.05 रुपये पर है। इंट्रा-डे में यह 87 रुपये पर पहुंच गया था। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने इसकी कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए दिसंबर 2022 तिमाही के नतीजे के बाद इसकी रेटिंग को सेल से अपग्रेड कर होल्ड कर दिया था। इसके शेयर एक महीने में 30 फीसदी और पिछले तीन साल में 200 फीसदी से अधिक उछले हैं।

कब होगा Share Buyback पर फैसला

वेलस्पन इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 27 अप्रैल को होनी है। इस बैठक में बोर्ड मार्च 2023 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के नतीजों पर चर्चा करेगा। इस बैठक में कंपनी के वित्तीय नतीजे के साथ-साथ बोर्ड कंपनी के शेयर बायबैक प्लान और वित्त वर्ष 2023 के लिए डिविडेंड की सिफारिशों पर विचार करेगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें