Macrotech Developers Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का भारी दबाव है और आईटी सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टर्स के स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयर 4 फीसदी से अधिक उछल गए। न सिर्फ इसके शेयर ढहते मार्केट में रॉकेट बन गए बल्कि ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। आज BSE पर यह 1.29 फीसदी की बढ़त के साथ 1186.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.33 फीसदी उछलकर 1222.55 रुपये के भाव पर पहुंच गया था।
