PFC Share Price: दिसंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के शेयर आज रॉकेट बन गए और इंट्रा-डे में 4 फीसदी से अधिक उछल गए। दिसंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने इसे फिर से आउटपरफॉर्म रेटिंग दी जिससे शेयरों को सपोर्ट मिला। आज बीएसई पर यह 3.03 फीसदी की तेजी के साथ 384.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.61 फीसदी उछलकर 390.50 रुपये के भाव तक पहुंच गया था। नतीजों के साथ-साथ पीएफसी ने प्रति शेयर 3.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 28 फरवरी फिक्स की गई है। इसने भी शेयरों को लेकर माहौल पॉजिटिव किया है। यह डिविडेंड 3 मार्च 2025 तक शेयरहोल्डर्स के खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा।
