RateGain Travel Shares: एक कारोबारी दिन पहले मार्च तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर रेटगेन 12 फीसदी तक उछल गए थे। हालांकि आज की बात करें ब्रोकरेज के निगेटिव रुझान और वित्त वर्ष 2026 के कमजोर गाइडेंस 10 फीसदी से अधिक टूट गए। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 6-8 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य रखा है जो वित्त वर्ष 2025 के 12.5 फीसदी की ग्रोथ से काफी कम है। इस लक्ष्य के हिसाब से लिस्टिंग के बाद से यह वित्त वर्ष कंपनी के लिए सबसे कमजोर रहने वाला है। वहीं मार्जिन की बात करें तो कंपनी ने इस वित्त वर्ष 15-17% के मार्जिन का लक्ष्य तय किया है जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 21.6% पर था। कंपनी ने यह कटौती एशिया प्रशांत और मिडिल ईस्ट में निवेश की आक्रामक रणनीति के चलते की है।
