पोन्नियिन सेलवन, भारत के महानतम सम्राटों में एक राजाओं के राजा पुकारे जाने वाले राजराज चोल ने चोल सामाज्य को अपने चरम पर पहुंचा दिया था। यही वजह है कि इतिहास के पन्नों से लेकर आज तक उनके नाम की गुंज सुनाई देती है। बेमिसाल शासन और समृद्धि के चलते ही राजराज चोल की गाथा कालजयी हो गई। शेयर मार्केट में भी कुछ ऐसी कंपनियां हैं जिनके बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड का कोई सानी नहीं है। इसलिए इन्हें सेक्टर का राजा जैसे खिताब हासिल हैं। आज इस खास शो में हम उन्हीं PERFORMING STOCKS की चर्चा करेंगे, जो कारोबार, नतीजे और स्टॉक प्राइस के लिहाज से पोर्टफोलियो का सम्राट बनने का दमखम रखते हैं।
