Whirlpool India Share Price: व्हर्लपूल इंडिया के शेयर आज 27 जून को 9 फीसदी तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई है कि जर्मन इंजीनियरिंग ग्रुप, रॉबर्ट बॉश (Robert Bosch) इसकी अमेरिकी कंपनी व्हर्लपूल यूएस (Whirlpool US) को खरीदने के लिए बोली लगाने पर विचार कर रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक खबर में बताया कि इस कदम से बॉश को घरेलू अप्लायंस मार्केट में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। खासकर ऐसे में जब उसकी एशियाई राइवल कंपनियों के साथ कॉम्पिटीशन में तेजी आई है।
