Manappuram Finance Share Price: गोल्ड लोन (Gold Loan) कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयरों में आज 14 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। इसके शेयरों में गिरावट का ईडी कनेक्शन है। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने केरल के त्रिशूर में मणप्पुरम फाइनेंस और इसके एमडी वीपी नंदकुमार के छह ठिकानों पर छापा मारा है और छापेमारी के बाद ईडी ने 143 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। आम लोगों से अवैध तरीके से जुटाए गए पैसों के मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच में ईडी यह छापेमारी बुधवार को थी। इसके चलते मणप्पुरम फाइनेंस तीन दिनों में 21 फीसदी टूट चुका है। आज बीएसई पर यह 11.45% की गिरावट के साथ 105.60 रुपये (Manappuram Finance Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 102.20 रुपये तक आ गया था।
ईडी ने कंपनी के एमडी पर मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया है। ईडी के मुताबिक गलत तरीके से मणप्पुरम फाइनेंस के एमडी ने जो पैसे जुटाए थे, उसे डाइवर्ट किया और फिर उसे अपने नाम, अपनी पत्नी-बच्चों के नाम पर अचल संपत्ति और कंपनी के शेयरो में निवेश किया। ऐसे में प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत ईडी ने नंदकुमार की 143 करोड़ की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। इसमें आठ बैंक खातों में जमा और मणप्पुरम फाइनेंस समेत लिस्टेड शेयरों में निवेश भी शामिल है।
तीन दिन में 21% फिसल चुका है Manappuram Finance
मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर पिछले साल 20 जून 2022 को एक साल के निचले स्तर 81.50 रुपये पर थे। इसके बाद 10 महीने में यह 19 अप्रैल 2023 को यह एक साल के हाई 133.90 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद शेयरों की तेजी थम गई। ईडी के छापे से पहले तक इसमें खास उतार-चढ़ाव नहीं दिखा। हालांकि ईडी के छापे ने निवेशकों की घबराहट बढ़ा दी और वे धड़ाधड़ शेयर बेचने लगे और इसके चलते तीन दिन में ही यह 21 फीसदी से अधिक फिसल गया।
टेक्निकल चार्ट पर क्या रुझान है
घरेलू ब्रोकरेज आईसीआईसीआई डायरेक्टर के मुताबिक टेक्निकल चार्ट पर मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर 20, 50, 100 और 200 दिनों के ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे आ गए हैं। इसे 103.3 रुपये के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। इसका 20 दिनों का ईएमए 124.5 रुपये, 50 दिनों का 120.7 रुपये, 100 दिनों का 117.2 रुपये और 200 दिनों का 116.2 रुपये पर है।