Get App

Sensex-Nifty Fall: नए साल के पहले दिन पांच वजहों से मार्केट धड़ाम, इंट्रा-डे हाई से 338 प्वाइंट्स टूट गया सेंसेक्स

Why Market Fall: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) बढ़त के साथ खुले और यह आगे भी ऊपर चढ़ा। हालांकि पांच बड़ी वजहों से इस पर दबाव बना जिससे इंट्रा-डे हाई से सेंसेक्स 300 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया। जानिए किन वजहों से आज मार्केट पर दबाव पड़ा?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 1:11 PM
Sensex-Nifty Fall: नए साल के पहले दिन पांच वजहों से मार्केट धड़ाम, इंट्रा-डे हाई से 338 प्वाइंट्स टूट गया सेंसेक्स
Nifty 50 आज इंट्रा-डे में 26,197.55 तक गया था और आज टूटकर यह 26,113.40 तक आ गया था। वहीं Sensex की बात करें तो आज इंट्रा-डे में 85,451.70 के हाई तक पहुंचा था, जिससे यह 332.88 प्वाइंट्स फिसलकर 85,118.82 तक आ गया था

Why Market Fall: पिछले साल 2025 में सेंसेक्स (Sensex) 7,081.59 प्वाइंट्स यानी 9% तो एक और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty) भी 2,484.8 प्वाइंट्स यानी 10.5% मजबूत हुआ था। अब इस साल 2026 की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई लेकिन नए साल के पहले कारोबारी दिन इंट्रा-डे हाई से पांच अहम वजहों से सेंसेक्स और निफ्टी इंट्रा-डे हाई से फिसल गए। सेंसेक्स दिन के हाई से 200 प्वाइंट्स गिर गया तो निफ्टी भी टूटकर 26,150 के नीचे आ गया। फिलहाल सेंसेक्स 43.60 प्वाइंट्स यानी 0.05% की बढ़त के साथ 85,264.20 तो निफ्टी भी 0.10% यानी 25.80 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 26,155.40 पर है।

निफ्टी 50 आज इंट्रा-डे में 26,197.55 तक गया था और आज टूटकर यह 26,113.40 तक आ गया था। वहीं सेंसेक्स की बात करें तो आज इंट्रा-डे में 85,451.70 के हाई तक पहुंचा था, जिससे यह 332.88 प्वाइंट्स फिसलकर 85,118.82 तक आ गया था।

Why Market Fall: इन पांच वजहों से मार्केट धड़ाम

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

बुधवार को FIIs (फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) ने बुधवार को ₹3,597.38 करोड़ के शेयर बेचे और यह लगातार सातवां कारोबारी दिन रहा, जब विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की। दिसंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने खरीदारी से अधिक बिकवाली की और उन्होंने ₹34,349.62 करोड़ की नेट सेलिंग की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें