Get App

Sensex में 650 अंकों से अधिक का उछाल, 4 वजहों से Nifty भी 24000 के पार

Sensex-Nifty Rally: लगातार तीन कारोबारी दिनों की गिरावट के सिलसिले पर आज ब्रेक लगा और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी आज मजबूत हुए। सेंसेक्स में 650 अंकों से अधिक की तेजी आई तो निफ्टी भी 24 हजार के पार चला गया। जानिए मार्केट में इस शानदार रौनक की वजह और किन सेक्टर्स से इसे अधिक सपोर्ट मिला है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 10:19 AM
Sensex में 650 अंकों से अधिक का उछाल, 4 वजहों से Nifty भी 24000 के पार
एक कारोबारी दिन पहले 24 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 76664.21 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23897.95 0 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Rally: अधिकतर एशियाई बाजारों से रौनक के संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज काफी रौनक छाई है। लगातार तीन कारोबारी दिनों तक लाल रहने के बाद घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 आखिरकार आज मजबूत हुए हैं। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। सबसे अधिक तेजी तो आईटी, मेटल और फार्मा सेक्टर्स में दिख रही है जिसमें से फार्मा को छोड़ हर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स करीब 2% या इससे अधिक मजबूत हुए हैं तो निफ्टी फार्मा भी करीब 3% ऊपर चढ़ा। वहीं इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:55 AM पर सेंसेक्स 199.95 यानी 0.84% चढ़कर 24,097.90 और सेंसेक्स 0.84% यानी 645.00 की मजबूती के साथ 77,309.21 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 656.79 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ 77,321.00 और निफ्टी भी 196.40 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24,094.35 पर पहुंचा गया था।

इन वजहों से मार्केट में रौनक

वैश्विक तनाव में नरमी

अमेरिका के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची तीन दिनों में दूसरी बार रविवार को पाकिस्तान पहुंचे। इसके अलावा मार्केट को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रविवार के उस बयान से भी सपोर्ट मिला, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान से लड़ाई बहुत जल्द समाप्त हो सकती है।

एशियाई बाजारों से मजबूत संकेत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें