Get App

Paytm News: पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के सीईओ का इस्तीफा, ये है बड़ी वजह

Paytm News: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस (One97 Communications) की पेमेंट्स इकाई पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) के एमडी और सीईओ नकुल जैन कंपनी छोड़ रहे हैं। कंपनी ने आज इसका ऐलान किया है कि नकुल अपने पद पर इस वित्त वर्ष 2025 के आखिरी यानी 31 मार्च 2025 तक बने रहेंगे। हालांकि दोनों पक्षों यानी कि कंपनी और नकुल की आपसी सहमति पर वह और पहले भी कंपनी छोड़ सकते हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 28, 2025 पर 4:33 PM
Paytm News: पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के सीईओ का इस्तीफा, ये है बड़ी वजह
पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के एमडी और सीईओ नकुल जैन कंपनी 31 मार्च या इससे पहले कंपनी छोड़ सकते हैं।

Paytm News: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस (One97 Communications) की पेमेंट्स इकाई पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) के एमडी और सीईओ नकुल जैन कंपनी छोड़ रहे हैं। कंपनी ने आज इसका ऐलान किया है कि नकुल अपने पद पर इस वित्त वर्ष 2025 के आखिरी यानी 31 मार्च 2025 तक बने रहेंगे। हालांकि दोनों पक्षों यानी कि कंपनी और नकुल की आपसी सहमति पर वह और पहले भी कंपनी छोड़ सकते हैं। वन97 कम्यूनिकेशंस ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक नकुल जैन इसलिए कंपनी छोड़ रहे हैं ताकि अपना कोई कारोबार शुरू कर सकें।

नए सीईओ पर अभी नहीं हुआ है फैसला

पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के एमडी और सीईओ नकुल जैन कंपनी 31 मार्च या इससे पहले कंपनी छोड़ सकते हैं। हालांकि उनकी जगह कौन लेगा, इस पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि नए एमडी और सीईओ की तलाश शुरू हो गई। कंपनी का फोकस ग्रोथ को बढ़ाने और कारोबारी लक्ष्यों को हासिल करने पर है।

2022 में नकुल आए थे Paytm Payments Services में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें