Get App

Share Market Down: शेयर बाजार में इन 3 कारणों से गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 22,850 के नीचे

Share Market Down: भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद मंगलवार 7 अप्रैल को गिरावट लौटती दिख रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरूआती कारोबार में 1 प्रतिशत तक लुढ़क गए। हालांकि बाद में बाजार ने अपने नुकसान को कुछ कम किया। मिडिल ईस्ट में जंग के और तेज होने के संकेतों ने निवेशकों के मनोबल को कमजोर बनाए रखा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 12:14 PM
Share Market Down: शेयर बाजार में इन 3 कारणों से गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 22,850 के नीचे
Share Market Down: विदेशी निवेशक अप्रैल में अब तक करीब 26,429 करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं

Share Market Down: भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद मंगलवार 7 अप्रैल को गिरावट लौटती दिख रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरूआती कारोबार में 1 प्रतिशत तक लुढ़क गए। हालांकि बाद में बाजार ने अपने नुकसान को कुछ कम किया। मिडिल ईस्ट में जंग के और तेज होने के संकेतों ने निवेशकों के मनोबल को कमजोर बनाए रखा है। इसके अलावा क्रूड ऑयल के दाम में उछाल और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी बाजार पर दबाव बना हुआ है।

सुबह 11.05 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स 328.41 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 73,778.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 103.85 अंक या 0.45 फीसदी लुढ़ककर 22,864.40 के स्तर पर आ गया था।

अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.5 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी FMCG, रियल्टी और निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 1 फीसदी से अधिक लुढ़क गए थे। निफ्टी आईटी इंडेक्स भी लाल निशान में बना हुआ था।

शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 3 बड़े कारण रहे-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें