Get App

Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 5 वजहों से लौटी तेजी, सेंसेक्स 650 अंक उछला, RBI से मिला बड़ा सपोर्ट

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में लगातार 8 दिनों के बाद गिरावट के बाद आज 1 अक्टूबर को जोरदार उछाल देखने को मिला। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के फैसलों और उसके बाद बैंकिंग व फाइनेंशियल शेयरों में दिखी मजबूती खरीदारी से बाजार में तेजी लौटी। सुबह 11:45 बजे के करीब, सेंसेक्स 560.38 अंक यानी 0.7% चढ़कर 80,828.00 पर कारोबार कर रहा था

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 01, 2025 पर 5:00 PM
Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 5 वजहों से लौटी तेजी, सेंसेक्स 650 अंक उछला, RBI से मिला बड़ा सपोर्ट
Share Market Rise: शेयर बाजार में आज की तेजी को मजबूत ग्लोबल संकेतों से भी सपोर्ट मिला

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में लगातार 8 दिनों के बाद गिरावट के बाद आज 1 अक्टूबर को जोरदार उछाल देखने को मिला। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के फैसलों और उसके बाद बैंकिंग व फाइनेंशियल शेयरों में दिखी मजबूती खरीदारी से बाजार में तेजी लौटी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 715.69 अंक या 0.89 प्रतिशत चढ़कर 80,983.31 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 225.20 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,836.30 के स्तर पर पहुंच गया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की उछाल देखने को मिली।

शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे 5 बड़े कारण रहे-

1. बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के बैठक ऐलान रहे। RBI ने रेपो रेट को 5.5% पर बरकरार रखने का ऐलान किया है। यह लगातार दूसरी बैठक है जब दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने न्यूट्रल रुख बनाए रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें