Get App

Vedanta के शेयरों में गिरावट क्यों? इस कारण 9% टूट गए भाव

Stock Market News: दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल की वेदांता (Vedanta) के शेयरों में आज भारी गिरावट दिख रही है। घरेलू मार्केट में आज कमजोरी का रुझान है लेकिन वेदांता के शेयरों में तो और भी तेज गिरावट है। इसके शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर करीब 9 फीसदी टूट गए। जानिए इसके शेयरों में बिकवाली का दबाव क्यों है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 03, 2023 पर 4:15 PM
Vedanta के शेयरों में गिरावट क्यों? इस कारण 9% टूट गए भाव
चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही वेदांता के लिए कुछ खास नहीं रही। जून तिमाही में इसका कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 40 फीसदी गिरकर 2,640 करोड़ रुपये पर आ गया।

Stock Market News: दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल की वेदांता (Vedanta) के शेयरों में आज भारी गिरावट दिख रही है। इसकी प्रमोटर कंपनी ट्विन स्टार होल्डिंग्स (Twin Star Holdings) आज वेदांता के शेयरों को बेचने वाली थी जिसके चलते निवेशक धड़ाधड़ बेचकर निकलने लग। जानकारी के मुताबिक ट्विन स्टार 258.5 रुपये के भाव पर वेदांता के 4130 करोड़ रुपये के शेयर बेचने वाली थी जो इसकी 4.3 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस बिक्री के चलते निगेटिव माहौल बना और बीएसई पर शेयर इंट्रा-डे में 9 फीसदी टूटकर 247.80 रुपये पर आ गया।

दिन के आखिरी में यह 6.67 फीसदी की गिरावट के साथ 254.05 रुपये के भाव (Vedanta Share Price) पर ट्रेड हो रहा है। ट्विन स्टार की वेदांता में 46.4 फीसदी हिस्सेदारी है और प्रमोटर्स के पास कुल मिलाकर 68.11 फीसदी हिस्सेदारी है। ट्विन स्टार कर्ज चुकाने के लिए अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली थी।

Vedanta की ब्रिटिश लिस्टेड कंपनी पर कर्ज का है पहाड़

वेदांता की प्रमोटर कंपनी ऐसे समय में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है और यह तगड़ा डिविडेंड बांट रही है, जब वेदांता की ब्रिटेन में लिस्टेड पैरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज पर कर्ज का पहाड़ है। वेदांता ने वित्त वर्ष 2023 के लिए प्रति शेयर 101.50 रुपये का डिविडेंड बांटा और अब मई में भी 18.50 रुपये का इस वित्त वर्ष 2023-24 के पहले अंतरिम डिविडेंड दिया। वेदांता रिसोर्सेज के ऊपर 100 करोड़ डॉलर का बॉन्ड इस महीने अगस्त में ड्यू है और 100 करोड़ डॉलर का बॉन्ड जनवरी में ड्यू। इस वित्त वर्ष 2024 में वेदांता रिसोर्सेज को 420 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाना है जिसमें से इसने 200 करोड़ डॉलर जून तिमाही में ही चुका दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें