Wipro Share Price: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयर आज इंट्रा-डे में आज 4 फीसदी से अधिक उछल गए। हालांकि इसके भाव में एक तरफ का रुझान नहीं दिख रहा है क्योंकि तेजी के बावजूद एनालिस्ट्स इसे लेकर तेजी से बेयरेश हो रहे हैं। पिछली तिमाही इसकी सेल रेटिंग में तेजी से इजाफा हुआ और सेल कॉल की संख्या 19 से बढ़कर 23 पर पहुंच गई। वहीं खरीदारी की कॉल 7 से बढ़कर 12 ही पहुंची जबकि होल्ड कॉल 13 पर स्थिर बनी रही। वहीं शेयरों के चाल की बात करें तो इस महीने विप्रो के शेयर डेढ़ फीसदी के करीब मजबूत हुए हैं और पिछली तिमाही में यह 5 फीसदी मजबूत हुआ था।
