Wipro Share Price: चौथी तिमाही में विप्रो की आय अनुमान से कम रही। हालांकि इस दौरान 17.5% के साथ मार्जिन उम्मीद के मुताबिक रही। लेकिन Q1 गाइडेंस ने निराश किया। अगली तिमाही में CC रेवेन्यू में 1.5% से 3.5% गिरावट की बात कही। टैरिफ वॉर और डिमांड को लेकर मैनेजमेंट का सतर्क नजरिया सामने आया। Wipro का ADR 3 परसेंट नीचे रहा। Q4 में CC आय ग्रोथ 0.8% घटी। जबकि CC आय ग्रोथ 0.5% घटने का अनुमान था। कंपनी ने -1% से +1% का गाइडेंस दिया था। नतीजों के बाद तीन ब्रोकरेज हाउसेज ने इस पर अपना नजरिया पेश किया है। इसमें से नोमुरा ने इस पर खरीदारी की राय दी है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। वहीं बर्नस्टीन पर स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म नजरिया दिया है।