Get App

Yes Bank एक अरब डॉलर का फंड जुटाने के करीब, जानिए पूरा प्लान

दो साल पहले यस बैंक दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था। सरकार और RBI ने इसे डूबने से बचाने के लिए एक स्पेशल प्लान बनाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2022 पर 12:17 PM
Yes Bank एक अरब डॉलर का फंड जुटाने के करीब, जानिए पूरा प्लान
यस बैंक के शेयर में मंगलवार को अच्छी तेजी दिखी। 11:53 बजे बैंक का शेयर 2.02 फीसदी की तेजी के साथ 12.60 रुपये पर था।

Yes Bank एक अरब डॉलर जुटाने के करीब है। वह प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल (Carlyle) और एडवेंट इंटरनेशनल (Advent International) से यह फंड जुटा रहा है। अंग्रेजी बिजनेस न्यूज वेबसाइट मिंट ने यह खबर दी है। यस बैंक काफी समय से फंड जुटाने की कोशिश कर रहा था।

इस महीने की शुरुआत में CNBC TV18 ने खबर दी थी कि कार्लाइल ने कनवर्टेबल डेट के जरिए यस बैंक में 10 फीसदी हिस्सेदारी लेने में दिलचस्पी दिखाई है। यस बैंक का बोर्ड जुलाई के मध्य में फंड जुटाने के प्लान पर चर्चा करेगा।

यह भी पढ़ें : Bandhan Bank के बिजनेस पर पड़ेगा असम में बाढ़ का असर, जानिए इसके शेयरों पर जेफरीज की क्या सलाह है

पहले आईं खबरों में कहा गया था कि कार्लाइल यस बैंक में 3,750-4,500 करोड़ रुपये (50-60 करोड़ डॉलर) इनवेस्ट करने के बारे में सोच रही है। मनीकंट्रोल ने भी अप्रैल में खबर दी थी कि कर्लाइल एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज में अपनी पूरी हिस्सेदारी 2,558 करोड़ रुपये में बेचेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें