Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयरों में पिछले तीन कारोबारी दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही है। Yes Bank के शेयर आज 13 दिसंबर को एनएसई पर बढ़त के साथ खुले और करीब 13.74% की छलांग के साथ अपने 2 साल के सबसे ऊंचे स्तर 24.00 रुपये पर पहुंच गए। पिछले 3 दिनों में बैंक के शेयर अब तक करीब 35% चढ़ चुके हैं। RBI ने हाल ही में यस बैंक को अपनी करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी दो अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्मों- सीए बास्क इन्वेस्टमेंट्स ( CA Basque Investments) और वेरवेंटा होल्डिंग्स (Verventa Holdings) को बेचकर करीब 8,898 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को सर्शत मंजूरी दी है। इसके बाद से यह स्टॉक फोकस में बना हुआ है।
