निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank के शेयरों का लॉक-इन पीरियड आज SBI के लिए समाप्त हो गया। एसबीआई की तरफ से भारी बिकवाली के अनुमान के चलते आज यह बीएसई पर रेड जोन में फिसला था लेकिन फिर रिकवरी के साथ-साथ ग्रीन जोन में बंद हुआ। तीन साल पहले यस बैंक को बचाने के लिए रीकंस्ट्रक्शन स्कीम के तहत 100 से अधिक शेयरों से अधिक की होल्डिंग पर 75 फीसदी शेयरों को तीन साल के लिए लॉक कर दिया गया। एसबीआई और निजी सेक्टर के कुछ बैंकों ने इसमें पैसे डाले थे जिसमें से एसबीआई का लॉक इन आज खत्म हो गया है और बाकी बैंकों के लिए लॉक इन अगले सोमवार को खुलेगा।
