Zinka Logistics Solutions Stock Price: 22 नवंबर को जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस के शेयर प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद लाल निशान में बंद हुए। शेयर बाजार में शानदार रैली आने के बावजूद शेयर लिस्टिंग डे पर कमाल नहीं कर पाए।IPO निवेशकों को लगभग 5 प्रतिशत का घाटा सहना पड़ा। जिंका लॉजिस्टिक्स, ट्रक ऑपरेटर्स के लिए भारत का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है। कंपनी की शुरुआत 2015 में हुई थी। इसका 1,114.72 करोड़ रुपये का आईपीओ 1.87 गुना भरा था।
