Get App

Zydus Lifesciences Share Price: अमेरिकी रेगुलेटर से मिली मंजूरी, कमजोर मार्केट में भी एक साल के हाई पर पहुंचे शेयर

Zydus Lifesciences Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) के शेयर आज कमजोर मार्केट में भी चढ़े हैं। यह एक साल के हाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों में यह खरीदारी अमेरिकी दवा नियामक से एक मंजूरी के चलते दिखी। इस मंजूरी के चलते दवा कंपनी के शेयर ग्रीन जोन में रहे जबकि सेंसेक्स आज रेड जोन में है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 3:17 PM
Zydus Lifesciences Share Price: अमेरिकी रेगुलेटर से मिली मंजूरी, कमजोर मार्केट में भी एक साल के हाई पर पहुंचे शेयर
अमेरिकी दवा नियामक ने Zydus Lifesciences को Estradiol Transdermal System USP बनाने और बेचने की आखिरी मंजूरी दी है। एस्ट्राडियोल ट्रांसडर्मल को पोस्टमेनोपॉज़ल ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसे गुजरात के मोरैया (अहमदाबाद) में स्थित प्लांट में बनाया जाएगा।

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी जाइडस लाईफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) के शेयरों में आज कमजोर मार्केट में खरीदारी का शानदार रुझान दिख रहा है। अमेरिकी दवा नियामक से इस एक मंजूरी के चलते निवेशक जमकर इसके शेयर खरीद रहे हैं जिसके चलते यह एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से हड्डियों की बीमारी से जुड़ी दवा को अंतिम मंजूरी मिल गई है। इस वजह से यह बीएसई पर 0.77 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 519.70 रुपये (Zydus Lifesciences Share Price) पर पहुंच गया था। इसके भाव मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई लेकिन अभी भी यह 0.28 फीसदी की मजबूती के साथ 517.20 रुपये पर है।

Zydus Lifesciences को अमेरिका से मिली कैसी मंजूरी

अमेरिकी दवा नियामक ने इसे Estradiol Transdermal System USP बनाने और बेचने की आखिरी मंजूरी दी है। एस्ट्राडियोल ट्रांसडर्मल को पोस्टमेनोपॉज़ल ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसे गुजरात के मोरैया (अहमदाबाद) में स्थित प्लांट में बनाया जाएगा। अमेरिका में Estradiol Transdermal System USP की सालाना करीब 19 लाख डॉलर की बिक्री है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनी के पास 363 अप्रूवल्स हो चुके हैं और 2003-04 से लेकर अब तक इसने 400 से अधिक एप्लीकेशन फाइल किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें