Congress Protest Pics: संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दिए गए इस धरने में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के कई सांसद, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के टी आर बालू, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के एनके प्रेमचंद्रन और कुछ अन्य नेता शामिल हुए।
Congress Protest Pics: कांग्रेस के सभी सांसदों, DMK के बालू और RSP के प्रेमचंद्रन ने काले कपड़े पहने हुए थे। संसद परिसर में धरने के बाद विपक्षी सांसदों ने विजय चौक तक मार्च निकाला। उन्होंने हाथों में एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ‘सत्यमेव जयते' लिखा हुआ था।
Congress Protest Pics: विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। विपक्ष के मार्च में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद प्रसुन्न बनर्जी भी शामिल हुए। उन्होंने 18 विपक्षी दलों की बैठक में भी भाग लिया था। तृणमूल कांग्रेस लंबे समय बाद कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की किसी बैठक और प्रदर्शन में शामिल हुई है।
Congress Protest Pics: प्रदर्शन से पहले विपक्षी नेताओं ने बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में खड़गे के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, DMK के टीआर बालू, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए।
Congress Protest Pics: कांग्रेस के लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर ने राहुल गांधी को आयोग ठहराये जाने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कार्यस्थगन का नोटिस दिया था। उनका कहना था कि जल्दबाजी में किया गया यह निर्णय संविधान के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है।
Congress Protest Pics: उधर, राज्यसभा में कांग्रेस के सदस्य सैयद नासिर हुसैन और कुछ अन्य सदस्यों ने अदाणी ग्रुप के मामले में संयुक्त संसदीय समिति (JPC) गठित करने की मांग करते हुए कार्यस्थगन के नोटिस दिए।
Congress Protest Pics: भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कई सदस्यों ने जंतर-मंतर पर राहुल गांधी को सांसद के तौर पर ‘अयोग्य’ ठहराए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के झंडे और ‘सत्यमेव जयते’ की तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के लिए न्याय की मांग की।