Bengaluru Cake Show 2022: बेंगलुरु में आयोजित किया गया 48वां वार्षिक केक शो, वैरायटी देखकर दंग रह जाएंगे केक के दीवाने

Bengaluru Cake Show 2022: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हाल ही में 48वां वार्षिक केक शो (48th Bengaluru Cake Show) आयोजित किया गया। बेंगलुरु में स्थित सेंट जोसेफ इंडियन हाई स्कूल ग्राउंड में भव्य 48वें केक शो का आयोजन किया गया। इस शो के दौरान अलग-अलग वैरायटी के केक प्रदर्शित किए गए, जिसे देखकर केक के दीवाने दंग रह गए। केक शो की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 19:08
Story continues below Advertisement
Bengaluru Cake Show 2022: 48वें केस शो में Basilica की 18 टन की प्रतिकृति सहित 28 आकर्षक केक शो में आकर्षण का केंद्र रहे। इनके अलावा कई अन्य कलाकारों में अपने हुनर को प्रदर्शित किया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।
Bengaluru Cake Show 2022: 48वें केस शो में Basilica की 18 टन की प्रतिकृति सहित 28 आकर्षक केक शो में आकर्षण का केंद्र रहे। इनके अलावा कई अन्य कलाकारों में अपने हुनर को प्रदर्शित किया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

Bengaluru Cake Show 2022: यह केक शो 16 दिसंबर को शुरू हुआ था। यह 2 जनवरी 2023 तक सभी दिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। टिकट की कीमत 100 रुपये है।

Bengaluru Cake Show 2022: इस शो में उत्तरी अमेरिका के कैथेड्रल बेसिलिका (Cathedral Basilica) की विशाल प्रतिकृति से लेकर दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को समर्पित केक दिखाई दिए।

Bengaluru Cake Show 2022: लोग इस केक प्रदर्शनी में बेकर्स की कलाकारी देख कर दंग रह गए। भारत रत्न लता मंगेशकर की अर्धप्रतिमा की तरह डिजाइन किए गए केक को बेकर्स अंतिम रूप देते दिख रहे हैं, जिसका वजन 130 किलोग्राम है।

Bengaluru Cake Show 2022: ग्रेट बैरियर रीफ के 340 किलो के केक मॉडल के साथ पोज देता एक बेकर।

Bengaluru Cake Show 2022: इस केक को इंस्टीट्यूट ऑफ बेकिंग एंड केक आर्ट (IBCA) के 20 छात्रों ने डिजाइन किया है। बेकर्स ने अपनी कला को यथार्थवादी स्पर्श देने के लिए केक में कपड़े जैसे खाद्य तत्वों को शामिल किया है।

Bengaluru Cake Show 2022: सांता क्लॉज़ के वेश में एक व्यक्ति उत्तरी अमेरिका के कैथेड्रल बेसिलिका की इस विशाल प्रतिकृति के साथ फोटो खिंचवातते दिखा, जिसका वजन लगभग 18 टन है।

Bengaluru Cake Show 2022: साल 2022 की हाइलाइट्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए डिजाइन किया गया एक केक। इस केक को मुख्य रूप से आइसिंग और चीनी से तैयार किया गया है, जो खाने योग्य हैं।

Bengaluru Cake Show 2022: बेकर्स केक शुगर आर्ट को फाइनल टच देते नजर आ रहे हैं। इस साल का केक शो आयोजन बुराई पर अच्छाई, इतिहास और स्मरण, प्रकृति और सद्भाव के विषय के इर्द-गिर्द घूमता है।