India's G20 Presidency: सर्वदलीय बैठक में विपक्षी नेताओं के साथ ठहाके लगाते दिखे PM मोदी, वायरल हुईं तस्वीरें

India's G20 Presidency: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता (India's G20 Presidency) पूरी दुनिया को देश की क्षमता दिखाने का अनूठा अवसर है

अपडेटेड Dec 06, 2022 पर 19:22
Story continues below Advertisement
India's G20 Presidency: विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत द्वारा दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 की अध्यक्षता संभालने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत के प्रति वैश्विक जिज्ञासा और आकर्षण है, जो इस अवसर के महत्व को और बढ़ाता है।
India's G20 Presidency: विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत द्वारा दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 की अध्यक्षता संभालने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत के प्रति वैश्विक जिज्ञासा और आकर्षण है, जो इस अवसर के महत्व को और बढ़ाता है।

India's G20 Presidency: पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में ‘टीम वर्क’ के महत्व पर जोर दिया और जी-20 के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सभी नेताओं से सहयोग मांगा।

India's G20 Presidency: पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत के विभिन्न हिस्सों को प्रदर्शित करने में मदद करेगी, जिससे देश के अलग-अलग क्षेत्रों की विशिष्टता सामने आएगी।

India's G20 Presidency: साल भर के विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में विजिटर्स के भारत आने की संभावना का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने पर्यटन को बढ़ावा देने और उन स्थानों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जहां जी-20 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

India's G20 Presidency: बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे पी नड्डा, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ममता बनर्जी, बीजू जनता दल (बीजद) के नवीन पटनायक ने बैठक को संबोधित किया।

India's G20 Presidency: बयान के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल, वाईएसआर कांग्रेस के जगनमोहन रेड्डी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सीताराम येचुरी, तेलुगू देशम पार्टी के एन चंद्रबाबू नायडू और द्रमुक के एम के स्टालिन सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया।

India's G20 Presidency: बयान के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बैठक में शिरकत की। भारत की जी-20 प्राथमिकताओं के पहलुओं को विस्तार से बताते हुए एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी गई।

India's G20 Presidency: पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, एस जयशंकर, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और भूपेंद्र यादव भी बैठक में शामिल हुए।

India's G20 Presidency: सर्वदलीय बैठक के दौरान पीएम मोदी एक-एक कर सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं से भी मिले।

India's G20 Presidency: पीएम मोदी की कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर अरविंद केजरीवाल तक से मिलने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कार्यक्रम की जो तस्वीरें अब तक सामने आई हैं, उनमें पीएम मोदी के साथ इन नेताओं के हल्के-फुल्के पल साझा करते दिखाई दिए।

Story continues below Advertisement